Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा


थाने में नहीं हुई थी सुनवाई तो लिया था कोर्ट का सहारा


आखिर कब तक पीड़ितों को नकारती रहेगी बारादरी पुलिस


बरेली          जगतपुर के नए कब्रिस्तान में 14 जून को दफनाई गई 19 वर्षीय युवती का शव बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के पुलिस के लिए भेज दिया है। युवती की मां के अनुरोध पर डीएम ने हत्या और दुष्कर्म की पुष्टि के लिए शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी है। कोर्ट के आदेश पर थाना बारादरी में 21 अगस्त को युवती की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतका की माँ ने आरोप लगाया कि उसकी 19 साल की बेटी इंटर पास करके घर पर ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान एजाजनगर के रेहान ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। रेहान के दोस्त जुनैद , जावेद और नाजिम ने वीडियो बना लिया। इसके बाद चारों उसे ब्लैकमेल करने लगे। बेटी ने रेहान पर शादी करने का दबाव बनाया तो 14 जून को चारों आरोपियों ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों के घर वालों ने अन्य लोगों की मदद से शव को नए कब्रिस्तान में दफना दिया था। युवती की मां ने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तब उसने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120बी, 376, 354ग और 506 में रिपोर्ट दर्ज की गई। युवती की मौत की बजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

whatsapp whatsapp