नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रात्री कर्फ्यू की पहली रात रही असरदार

आईजी, कप्तान सहित पुलिस रही सड़कों पर

बरेली।      कोरोना की महामारी को देखते हुए शासन ने देश के कई जिलों में रात्रि कर्फ्यू घोषित कर दिया है जिसमें बरेली के जिला अधिकारी नीतीश कुमार द्वारा नो अप्रैल से रात्रि 9:00 से सुबह 6:00 तक कर्फ्यू घोषित किया गया था जिसके पहले दिन पुलिस को इसका पालन कराने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी जनता अपने आप ही कर्फ्यू घोषित होने के चंद समय के बाद ही अपने घरों के अंदर नजर आई परंतु कुछ लोग आवश्यक काम के लिए सड़कों पर नजर आए वही कर्फ्यू का पालन कराने एवं कोरोना से बचाव के लिए आईजी रमित शर्मा एसएसपी रोहित सिंह सजवाण एसपी सिटी रविंद्र कुमार एवं सीओ फस्ट दिलीप सिंह भारी फोर्स के साथ काफिले के रूप में पूरे शहर के भ्रमण पर रहे। एसएससी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की बाहर से शहर मैं आने वाले एवं बाहर जाने वाले व्यक्तियों के इलावा जो लोग कहीं रात्रि नौकरी कर रहे हैं या इमरजेंसी सेवा को छूट रहेगी कोरोना काल को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जाएगा साथ ही जनता से अपील की है कि कोरोना प्रोटोकॉल का जनता खुद ध्यान रखें क्योंकि यह उन्हीं के भले के लिए बनाया गया है। वहीं कई जगह रात्रि कार्य से लौट रही युवती सुनसान सड़क पर परेशान नजर आई तो कहीं कार्य से लौट रहे लोगों से पूछताछ जारी रही

whatsapp whatsapp