Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

क्या प्रशासन के अधिकारियों को मालूम है इन अवैध बायोडीजल पंपों का राज

क्या प्रशासन के अधिकारियों को मालूम है इन अवैध बायोडीजल पंपों का राज 


 अवैध पंप बने आम जनमानस के लिए खतरा प्रशासन की चुप चुप्पी  पर उठ रहे हैं सवाल


  डीएम शाहजहांपुर के आदेश पर सील हो चुके हैं नौ अवैध बायोडीजल पंप 



 बरेली    जनपद में बायोडीजल की आड़ में चोरी का पेट्रोल और डीजल खुले आम बेचा जा रहा है इन अवैध पंपों पर ना तो सुरक्षा मानक पूरे किए गए हैं और ना ही उनके पास किसी प्रकार की वैध अनुमति है फिर भी प्रशासनिक स्तर पर इन अवैध पंपों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है अभी पिछले महीने चौपला पर टैंकर से चोरी का पेट्रोल डीजल लगभग 200 लीटर पूर्ति विभाग द्वारा पकड़ा गया था यह वही पेट्रोल डीजल है जो इन अवैध बायोडीजल पंपों पर बेचने को जाता है बुखारा,फतेहगंज पश्चिमी शाही, अलीगंज,विथरी चैनपुर ऐसे कहीं दो दर्जन से ज्यादा अवैध पंप खुले आम चल रहे हैं इन अवैध पंपों की जानकारी क्या संबंधित एसडीएम जिला पूर्ति विभाग ए आर ओ  को नहीं है क्या या फिर संरक्षण देकर चल रहे हैं यह अवैध पंप  बताया जा रहा है कि बायोडीजल के नाम पर इन पंपों पर असल में पेट्रोल डीजल बेचा जा रहा है जो टैंकरों से चोरी किया जाता है बरेली के आँवला क्षेत्र में एक बड़ा डिपो है जहां से उत्तराखंड सहित अन्य स्थानों को पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति की जाती है यही से टैंकरों में से तेल चोरी भी किया जाता है इन अवैध पंप तक पहुंचाया जाता है पंपो का संचालन करने वाले माफिया खुलेआम पेट्रोलियम कानून की धज्जियां उड़ाई रहे हैं 

 नियम के अनुसार पेट्रोल पंप शुरू करने से पहले कई दर्जनों विभागों से NOC ली जाती हैं, जैसे पूर्ति विभाग, पर्यावरण विभाग,पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगम और कई अन्य  विभाग शामिल हैं दूसरे जिलों में शाहजहांपुर जैसे जिले में 9 पंप सील किए जा चुके हैं और बरेली जिले में अभी तक कोई बड़ी कार्यवाही सामने नहीं आई है इसमें लोगों के बीच यह सवाल उठा रहा है कि कही प्रशासन तो इस गोरख धंधे में शामिल तो नहीं है इन अवैध बायोडीजल पंपों पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिस पर आम जनमानस की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बना हुआ है समय रहते अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसमें गंभीर परिणाम हो सकते हैं






मैं अभी नया आया हूँ मेरे संज्ञावन नहीं है जाँच कर जल्दी ही कार्यवाही होंगी। गलत करनेव वालों को बक्शा नहीं जाएगा।


मनीश कुमार 

डीएसओ बरेली

whatsapp whatsapp