हाथरस में बलात्कार पीड़िता के शव को अवैध तरीके से जलाने का विरोध
हाथरस में बलात्कार पीड़िता के शव को अवैध तरीके से जलाने का विरोध
कैंडिल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
बरेली। 30 सितंबर 2020 को हाथरस में जिस तरीके से बलात्कार पीड़िता बिटिया के शव को अवैध तरीके से रात्रि में जलाने का जो कुकृत्य किया था , उसके विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर हाथरस की बेटी को स्मृति दिवस के रूप में मनाते हुए शहीद स्तंभ, सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष इंo अगम मौर्य ने बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है लूट, डकैती, हत्याएं और बलात्कार की घटनाओं पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है अपराधी मस्त हैं और योगी सरकार मस्त है, 2022 में जनता इस गूंगी और बहरी सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बोलते हुए कहा उत्तर प्रदेश के हालत बद से बदतर हो गए हैं एनसीआरबी की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है।
इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी इंoअगम मौर्य,महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी , सत्येंद्र सिंह यादव , गौरव सक्सेना, जिला सचिव गौरव जयसवाल , नूतन शर्मा , बृजेश श्रीवास्तव ,अरविंद आनंद, गजेंद्र कुर्मी वसीम चौधरी, भुवनेश यादव,मुकेश यादव , राजेश अग्रवाल ,अनुज बाल्मीकि, लक्की शाह , सत्येंद्र श्रीवास्तव सविता ,अमर काले ,जितेन्द्र सविता, अशफाक,सनी मिर्जा, रविकांत यादव ,रीना खान,दीप्ति पांडे, साधना लोधी ,कमलेश रत्नाकर, शालिनी सिंह,अतुल पाराशरी, आकाश यादव ,पंo दीपक शर्मा ,डॉ अमित सक्सेना, मोहित सक्सेना, डॉ शाहजेब आलम, डालचंद बाल्मीकि, मिलन सागर,डॉ चांद मोहम्मद ,आस्था आनंद, सृष्टि आनंद, गौरव श्रीवास्तव सविता,संतोष दिवाकर, रंजीत सागर, अंकित बाल्मीकि,निकेश बाल्मीकि,स्वदेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।