Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पीस कमेटी ऑफ इंडिया में रहीम खान की प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति

पीस कमेटी ऑफ इंडिया में रहीम खान की प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति



राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने जारी किया नियुक्ति पत्र, सामाजिक कार्यों को मिला सम्मान



बरेली। पीस कमेटी ऑफ इंडिया संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल द्वारा रहीम खान पुत्र मो. रजा खान, निवासी ग्राम उहिया, भोजीपुरा (बरेली) को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में नियुक्ति पत्र दिनांक 08 मई 2026, शुक्रवार को जारी किया गया।

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि रहीम खान को उनके सामाजिक कार्यों, समाज के प्रति समर्पण और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें पीस कमेटी ऑफ इंडिया का एक सिपाही बताते हुए विश्वास जताया है कि वे राष्ट्र की मुख्य धारा में कार्य करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।

संगठन नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि रहीम खान प्रदेश सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन के कार्यों में रुचि लेंगे, जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्य करेंगे और पीस कमेटी ऑफ इंडिया को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने रहीम खान को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

whatsapp whatsapp