Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एक बार फिर से कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह अभियान शुरु

एक बार फिर से कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह अभियान शुरु



बरेली      जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में पहली मीटिंग दोपहर 12 बजे नवाबगंज विधानसभा में यासीन नगर में, उसके बाद दोपहर 2 बजे भदपुरा के गांव मुड़िया जगरूप में दूसरी मीटिंग, और फिर शाम 4  बजे भुता के गांव मेवा सरफापुर में मीटिंग हुई जिसमें ब्लाक अध्यक्ष और ब्लॉक की कमेटी के साथ साथ न्याय पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की असफलता के कारण आज गरीबों, मजदूरों ,मध्यवर्ग और छोटे व्यापारियों, लघु उद्योगों के लोग आज भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं । सरकार की असफलता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस का सेवा सत्याग्रह अभियान शुरु किया होम आइसलोट मरीजों को कांग्रेस पार्टी की ओर से आई दवा किटे बाटी ।  उन्होंने कहां की एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ साथ पूरे उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जिला कमेटी के पदाधिकारी गण कांग्रेस के सदस्य सभी आज सेवा भाव में लग गए हैं जगह-जगह जाकर लोगों की हर संभव मदद की जा रही है साथ ही राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों को कांग्रेस पार्टी का संदेश पत्र भी किया जा रहा है ।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ताराचंद्र चौधरी ने कहा कि आज भा जा पा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश और प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है जिससे उबरने में कई वर्ष लगेंगे टीकाकरण व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई है लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं ।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ हरीश गंगवार ने कहा आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभा रही हैं जो कार्य सरकार को करना चाहिए था वह कार्य कांग्रेस पार्टी कर रही है ।

उपस्थित कांग्रेस जनों में जिला उपाध्यक्ष ताराचंद्र चौधरी, जिला महासचिव डॉ हरीश गंगवार , जिला महासचिव महावीर गुप्ता ,डॉ दत्त राम गंगवार , इरशाद मंसूरी , रूआब अहमद , डॉ नवाब , सतीश सैनी, देवेन्द्र गंगवार , राजेश कुमार सैनी, जिला महासचिव मनोज शर्मा सहित ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी और न्याय पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

whatsapp whatsapp