Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बंद घर का ताला तोड़ चलाया ऐसी पंखा फिर लॉकर तोड़ उड़ा लिया लाखो का माल

बंद घर का ताला तोड़ चलाया ऐसी पंखा फिर लॉकर तोड़ उड़ा लिया लाखो का माल 



रात ताला डाल मायके गई थी टीचर 



बरेली।     थाना प्रेमनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुजाता लायल पत्नी स्व. अशोक लायल अपने पुत्र मोहित लायल के साथ 19 मई की शाम हरियाणा के सिरसा में रिश्तेदारी में गई थीं। घर पर उनकी पुत्रवधू आकांक्षा रह रही थी।

आकांक्षा ने बताया कि 20 मई को स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौटी और शाम के समय घर में ताला लगाकर इज्जतनगर के संत नगर स्थित अपने मायके सोने चली गई। गुरुवार को स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला लगा हुआ था जबकि कमरे का टूटा हुआ मिला। घबराकर उसने आसपास के लोगों को बुलाया और घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और उसका लॉकर बुरी तरह टूटे पड़े थे, जबकि पूरा सामान अस्त-व्यस्त था। कमरे का ऐसी व पंखा भी चल रहा था।

घटना की सूचना तुरंत मायके वालों और पति को दी गई। बताया जा रहा है कि सुजाता लायल और मोहित लायल देर रात बरेली लौट सकते हैं। पीड़िता के अनुसार चोर सोने के दो जोड़ी कड़े, एक चैन-पेंडल, एक जोड़ी कान की बाली, हीरे की अंगूठी, सोने की अंगूठी, नाक की नथ, तीन जोड़ी चांदी की पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद ले गए हैं।

सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

whatsapp whatsapp