नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

राहुल सक्सेना

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी



एसपी ट्रैफिक ने शुरु की नई व्यवस्था



बरेली। स्मार्ट सिटी में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एसपी ट्रैफिक ने नई स्मार्ट व्यवस्था शुरू की है। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता की। जिससे शहर में किसी भी जगह पर जाम व अतिक्रमण की समस्या होने पर लोग यातायात विभाग में बने कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 05812565758, 9760160112 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नई पहल शुरू करने जा रहे हैं। सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम से निजात के लिए एसपी ट्रैफिक ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर रहे हैं। जिसमें हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत मिलने के कुछ ही मिनटों बाद कंट्रोल रूम में बैठें कर्मचारी संबंधित चौराहे पर तैनात यातायात सिपाही को यातायात व्यवस्थित करने संबंधित जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

सिपाही मौके पर जाम की समस्या को खत्म करा इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को देगा। जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी हालांकि ट्रैफिक से जुड़ी शिकायतों को फेसबुक पेज और फोन नंबर सोशल के अलावा मीडिया के कई अन्य प्लेटफार्म पर भी जोड़ा गया है। एसपी ट्रैफिक इसको लेकर एक ऐप भी जल्द लॉन्च करेंगे।

whatsapp whatsapp