खेलों से ही जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है: दिनेश मलिक
खेलों से ही जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है: दिनेश मलिक
बालिका वर्ग में आराध्या शर्मा नैनीताल मार्ग और बालक वर्ग में विराज सिंह रामपुर बाग बने व्यक्तिगत चैंपियन
बरेली। विद्या भारती विद्यालयों की महानगर संकुल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के मंत्री श्री दिनेश मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने गोला फेंक कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया।
अपने उद्बोधन में श्री मलिक ने कहा कि खेलों से ही जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है, क्योंकि खेल के माध्यम से ही शरीर, मन और व्यक्तित्व का समग्र विकास संभव है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिताओं के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
बालक वर्ग में रहा रामपुर बाग का दबदबा
शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विराज सिंह (रामपुर बाग) प्रथम और अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय रहे।
200 मीटर में अर्पित यादव (रामपुर बाग) प्रथम और अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय, जबकि 400 मीटर में विराज सिंह (रामपुर बाग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में विराज सिंह (रामपुर बाग) प्रथम और मयंक श्रीवास्तव (नैनीताल मार्ग) द्वितीय रहे।
लंबी कूद में अर्पित यादव (रामपुर बाग) प्रथम और अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय, गोला फेंक में उदायक राज चौहान (रामपुर) प्रथम तथा चक्का फेंक में रक्षित (नैनीताल मार्ग) प्रथम रहे।
बालिका वर्ग में आराध्या शर्मा का जलवा
बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आरोही (भीमनगर) प्रथम और संस्कृति गंगवार (नैनीताल मार्ग) द्वितीय रहीं।
200 मीटर में अद्विका सिंह (नैनीताल मार्ग) प्रथम और रिया (रामपुर बाग) द्वितीय, जबकि 400 मीटर में श्री शर्मा (नैनीताल मार्ग) ने प्रथम और अन्यया (केशव नगर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में आराध्या शर्मा (नैनीताल मार्ग) प्रथम और ईशिका द्विवेदी (रामपुर बाग) द्वितीय रहीं। ऊँची कूद में ईशिका द्विवेदी प्रथम और आराध्या शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में अद्विका सिंह (नैनीताल मार्ग) प्रथम और अर्पिता कश्यप (गांधी नगर) द्वितीय, जबकि चक्का फेंक में आराध्या शर्मा (नैनीताल मार्ग) प्रथम और वैष्णवी सक्सेना (बिहारीपुर) द्वितीय रहीं।
कुश्ती और दलीय प्रतियोगिताओं में भी दिखा उत्साह
कुश्ती प्रतियोगिता में 27 किलो वर्ग में अंशुमन यादव (रामपुर बाग), 30 किलो वर्ग में चिराग मौर्य (नैनीताल मार्ग), 33 किलो वर्ग में कृष्ण सिंह (रामपुर बाग), 37 किलो वर्ग में अधिकांश गुर्जर (नैनीताल मार्ग) और 41 किलो वर्ग में अभिजीत सिंह (नैनीताल मार्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दलीय प्रतियोगिताओं में कबड्डी में रामपुर बाग, खो-खो में नैनीताल मार्ग, शतरंज में बहनों की रामपुर बाग एवं भैयाओं की नैनीताल मार्ग टीम प्रथम रही। बैडमिंटन में रामपुर बाग ने बाजी मारी।
विजेताओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सुनील शर्मा, राजेश त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, मनोज शर्मा, शत्रुघ्न लाल, अरविंद सक्सेना, भगवान शरण शर्मा एवं सुखनंदन जी शामिल रहे।
कार्यालय व्यवस्था में रामेश्वर जी एवं मनोज शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ऋषभ मिश्रा, सतीश शर्मा, धीरज सिंह, आसाराम, बांकेलाल, जयप्रकाश सहित सभी आचार्य एवं भैया-बहन उपस्थित रहे।