Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी

शिवी शर्मा:-


योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी



इंस्पेक्टर इज्जतनगर को भी धमकी, गिरफ्तार



बरेली।      एक युवक ने डायल 112 पर फोन कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री को गोली से उड़ा देगा। यही नहीं, उसने इज्जतनगर इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा। इज्जतनगर थाने के बेरियर नंबर दो के चौकी प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार रात करीब 9 बजे पीआरवी 3473 टीम के कांस्टेबल कुलवंत और होमगार्ड महेंद्र पाल ने उन्हें सूचना दी कि धौरेरा माफी निवासी अनिल ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। अनिल ने बताया कि उसका दोस्त पुष्पेंद्र शाम 7 बजे उसकी बाइक लेकर गया था और अब तक वापस नहीं लौटा। जब पीआरवी टीम ने अनिल से बात की, तो उसने कहा कि शाम 7 बजे वह बरेली में था और अब चारबाग स्टेशन पहुंच गया है। इसके बाद अनिल ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने इज्जतनगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी। रात 11 बजे अनिल ने दोबारा डायल 112 पर कॉल कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने कॉल की पुष्टि करने के लिए उसकी पहचान पहले वाली कॉल के नंबर से मिलाई, जो अनिल का ही निकला। इसके बाद इज्जतनगर थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अनिल की तलाश शुरू की, लेकिन उसका नंबर बंद हो गया। पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अनिल की धमकी के कारण इलाके में रोष फैलने लगा और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति बनाए रखी। पुलिस का कहना है कि अनिल के इरादों और मानसिक स्थिति की गहराई से जांच की जाएगी। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

whatsapp whatsapp