भव्य रैली निकालकर विराट हिन्दू सम्मेलन का किया गया शुभारंभ एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश
भव्य रैली निकालकर विराट हिन्दू सम्मेलन का किया गया शुभारंभ
एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश
बरेली। विराट हिन्दू सम्मेलन से एक दिन पूर्व नगर में शुक्रवार को भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण रैली का आयोजन किया गया। महर्षि कश्यप हिन्दू सम्मेलन संचालन समिति के तत्वावधान में निकली इस रैली ने हिन्दू समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की भागीदारी से रैली नगर में चर्चा का विषय बनी रही।
रैली में भगवा ध्वज लहराते हुए कार्यकर्ता भक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़े, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में महानगर प्रचारक मयंक साधु मौजूद रहे। उनके साथ राजेन्द्र सिंह पुंडीर, योगेश पटेल समेत समिति के प्रमुख पदाधिकारी और समाज के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि हिन्दू समाज को संगठित रहकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करनी होगी और सामाजिक जागरूकता को और मजबूत करना होगा।
रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। समिति के प्रमुख सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि मुख्य विराट हिन्दू सम्मेलन शनिवार 18 जनवरी 2025 को चैतन्य स्कूल, संजय नगर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इसमें संतगण, प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से सम्मेलन में पहुंचकर सहभागिता निभाने की अपील की है।