Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विवाहिता की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा, पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

विवाहिता की संदिग्ध मौत में बड़ा खुलासा, पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज



तबीयत बिगड़ने की सूचना, अस्पताल पहुंचते ही मौत का पता चला



बरेली। किला थाना क्षेत्र में जहर देकर विवाहिता की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा बानखाना निवासी मोहसिन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शहनाज का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व किला थाना क्षेत्र के खन्नू मोहल्ला निवासी माजिद नवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने शहनाज को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति माजिद नवाज, जेठ वारिस खान और उसकी पत्नी शीवा लगातार गाली-गलौच, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे।पीड़ित परिवार का कहना है कि रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने कई बार पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। शहनाज को कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता था और उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं। परिजनों का दावा है कि शहनाज ने अपनी पीड़ा मायके में साझा की थी और प्रताड़ना से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। परिजनों के मुताबिक 14 जनवरी 2026 की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जेठानी शीवा का फोन आया, जिसमें शहनाज की अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने शहनाज को मृत घोषित कर दिया।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शहनाज की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि साजिश के तहत जहर देकर उसकी हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किला थाना पुलिस ने पति माजिद नवाज, जेठ वारिस खान और जेठानी शीवा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp