Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

टोल फ्री नंबर 79838 81893 पर बरेली के कप्तान को दें पुलिस के भ्रष्टाचार की जानकारी

टोल फ्री नंबर 79838 81893 पर बरेली के कप्तान को दें पुलिस के भ्रष्टाचार की जानकारी



अब एक व्हाट्सएप मैसेज पर होगा रिश्वतखोरों के खिलाफ एक्शन: प्रभाकर चौधरी



घूस की डिमांड करने वाले पुलिस कर्मियों पर चलेगा कानूनी चाबुक






बरेली       सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की मुहिम को धरातल पर अमलीजामा पहनाने को प्रदेश के बरेली जिले के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बरेली से बड़ा कदम उठाया है। भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के खिलाफ वृहद स्तर पर कप्तान ने अभियान शुरू कर टोल-फ्री नंबर 79838 81893 जारी किया है। बरेली पुलिस की ओर से कहा गया है कि प्रथम सूचना रिपोर्ट यानी एफआईआर दर्ज करने के नाम पर या फिर विवेचना में नाम बढ़ाने, नाम निकालने के बदले कोई भी पुलिसकर्मी रिश्वत की डिमांड करता है, तो जारी किए गए इसी नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दें। भ्रष्ट पुलिसकर्मी के बारे में सूचना देने वाले शख्स का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बरेली पुलिस की ओर से कहा गया है कि सत्यापन से लेकर किसी भी तरह का प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर या फिर लाइसेंस पर पुलिस रिपोर्ट लगाने के नाम पर किसी भी थाना, चौकी या फिर पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी की ओर से घूस की मांग की जाती है, तो इस बाबत उपरोक्त मोबाइल नंबर पर अवगत करायें। शिकायतकर्ता की बात सही पाई गई तो निश्चित रूप से समय रहते ऐसे पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया जाएगा। बरेली से पहले आगरा, मुरादाबाद, वाराणसी समेत कई जिलों में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का कड़ा हंटर चला चुके आईपीएस प्रभाकर चौधरी ने पुलिस से कार्रवाई कराने के नाम पर धन की उगाही करने वाले दलालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। बरेली के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा है कि पुलिस कार्यालय में आने वाले फरियादी किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आयें। सीधे संबंधित अफसरों को प्रार्थना पत्र दें। कोई भी शख्स कहता है कि उसके मामले में पुलिस के स्तर से कार्रवाई कराएंगे और उसके बदले धन की डिमांड करता है तो कदापि ऐसे किसी भी अवांछनीय तत्व के बहकावे में कतई ना आयें। साथ ही साथ ऐसे लोगों के बारे में तत्काल पुलिस को अवगत करायें। कुछ समय पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों से दो-टूक कहा कि थाना, तहसीलों, सरकारी कार्यालयों में कोई भी दलाल सक्रिय ना हो। सीएम की इसी मंशा को सार्थक बनाने को बरेली के एसएसपी ने भ्रष्टाचारियों, दलालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार को लेकर साफ तौर पर मैसेज है कि उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की मुहिम का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस बात को साबित भी कर दिखाया है। प्रदेश के कई आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलों में सीएम योगी एक्शन ले चुके हैं। बरेली के नए एसएसपी प्रभाकर चौधरी की मुहिम क्या गुल खिलाती है ? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

whatsapp whatsapp