मौलाना तौकीर से जानपहचान बता कर दुकान जलवाने की धमकी
मौलाना तौकीर से जानपहचान बता कर दुकान जलवाने की धमकी
तीन माह से दे नहीं रहा एक लाख, कप्तान से शिकायत
पहले भी थाने व न्यालय में चल रहे मुकद्दमें
बरेली। थाना कोतवाली छेत्र के चौपला रोड स्थित एक बैट्री व इन्वेंटर विक्रेता हरीश सूरी पुत्र स्व ईश्वर दास सूरी ने कप्तान को शिकायत करते हुए बताया कि उसी रोड पर एक दूसरा विक्रेता है जो उनसे सामान खरीदकर बेचता है जिसने 15 नवम्बर 2023 को लगभग एक लाख का सामान लिया जिसका पैसा अभी तक नहीं दिया 18 फरवरी को जब आरोपी कुछ लोगो के साथ दुकान पर आया तो प्रार्थी ने अपना पैसा मांग लिया जिसपर वह गालीगलौज करने लगा विरोध करने पर मारपीट के लिए आमादा हो गया इतना ही नहीं आरोपी अपने पिता की जानपहचान मौलाना तौकीर से बताते हुए दुकान में आग लगवाने की धमकी दे रहा है। जबकि आरोपी पर थाने सहित कोर्ट में भी कई मामले दर्ज हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी से डर है कि वह किसी भी प्रकार की किसी घटना को अंजाम दे सकता है इस लिए आरोपी पर कार्यवाही जरूरी है।