छोटे बच्चे की चली गई याददाश, भाई का हुआ ऑपरेशन
छोटे बच्चे की चली गई याददाश, भाई का हुआ ऑपरेशन
एडवोकेट के बेटे ने अपनी कार से उड़ाया, करवा नहीं रहा ईलाज
बरेली थाना विशरतगंज के ग्राम रहमानपुर निवासी अनुज सिंह पुत्र महावीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2022 को प्रार्थी का बड़ा भाई अरविंद कुमार अपनी पत्नी ममता सिंह एवं 2 पुत्र 6 वर्षीय एवं 8 वर्षीय के साथ भाई दूज के लिए जा रहा था तभी अलीगंज से 10 किलोमीटर आगे खटेटा गांव के पास सामने से आ रही डिजायर ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे अरविंद का दाया हाथ एवं पैर टूट गया जिसमें ऑपरेशन कर राड डाली गई है। एवं 8 वर्षीय भतीजे यश की याददाश्त भी चली गई है और अन्य भाभी और भतीजे को भी गंभीर चोटें आई हैं आरोप है कि आरोपी कार चालक शराब के नशे में धुत था और उसके पास लाइसेंस भी नहीं था नेट द्वारा पता चला है कि गाड़ी का बीमा भी नहीं था आरोपी वहां से पब्लिक से छोड़कर भाग गया है और पता चला है कि उसका पिता एडवोकेट है आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है और घायलों का इलाज नहीं करवा रहा है प्रार्थी ने बताया कि उन्होंने अपना मकान गिरवी रखकर इलाज कराया आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इलाज करवाने की मांग की है