Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नियमों को ताक पर रखकर आबकारी विभाग की साठ गाठ के चलते विक रही है रात में ओवर रेट शराब

नियमों को ताक पर रखकर आबकारी विभाग की साठ गाठ के चलते विक रही है रात में ओवर रेट शराब 


 मनोज कुमार

बरेली.... सरन अस्पताल के पास अंग्रेजी शराब की दुकान पर रातभर खुलेआम चल रही अंग्रेजी शराब, बियर की अवैध बिक्री, थाना सीबीगंज खंडोबा हैदराबाद देसी शराब की दुकान पर रात भर होती है अवैध रेट में शराब की बिक्री     विभाग और पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप


बरेली।       जिले के कई इलाकों में अंग्रेजी शराब व देसी शराब की अवैध रूप से ओवर रेटिंग कर बिक्री की जा रही है। सरन हॉस्पिटल वाली अंग्रेजी शराब दुकान थाना सुभाष नगर, थाना सीबीगंज थाना किला  इलाके में शराब माफिया खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस अवैध कारोबार में आबकारी विभाग और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही।


सुबह से पहले और रातभर बिक्री जारी



नियमों के अनुसार शराब की दुकानों का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होना चाहिए, लेकिन जिले में कई दुकानें तय समय के बाद भी खुली रहती हैं। टहलने निकले स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह ही शराब की अवैध बिक्री शुरू हो जाती है। दुकान के बाहर शराबियों की भीड़ से महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है।


₹150 की अंग्रेजी शराब या बियर  ₹200 में बिक रही

₹75 देसी शराब

₹100 बिक रही है 


स्थानीय लोगों के अनुसार₹150 में बिकने वाली अंग्रेजी शराब का क्वार्टर ₹200 में बेचा जा रहा है। दुकान पर कार्यरत सेल्समैन शराब को शटर के नीचे या चैनल गेट के पास से रातभर अवैध रूप से बेचते हैं। दुकान मालिक भी इस पर आंखें मूंदे रहते हैं क्योंकि इससे उनकी बिक्री बढ़ती है।



विभागीय चुप्पी पर उठे सवाल


सूत्रों का कहना है कि इस पूरे अवैध कारोबार में आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस को सुविधा शुल्क दिया जाता है। इससे सेल्समैन बेखौफ होकर बिक्री करते हैं।  इस मुद्दे पर विभागीय अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

whatsapp whatsapp