Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

असम का रहने वाला फर्जी सेना का अफसर इंटेलिजेंस ने दबोचा

असम का रहने वाला फर्जी सेना का अफसर इंटेलिजेंस ने दबोचा



पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल



बरेली। कैंट इलाके में फौजी की ड्रेस और फर्जी आईडी कार्ड गले में लटकाए घूम रहे असम युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दबोच लिया। इंटेलिजेंस ने बड़ी घटना को अंजाम देने का शक जताते हुए आरोपी को कैंट पुलिस ने हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यूनिट 883 पशु परिवहन बटालियन में तैनात सैन्यकर्मी मारू विजय कुमार ने कैंट थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे उन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस बरेली ने टेलीफोन करके बताया की कैंट में एक संग्धित अज्ञात व्यक्ति जो भारतीय सेना की यूनिफॉर्म पहने हुए टहल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे मारू विजय और इंटेलिजेंस की टीम ने व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्ति सही जवाब नहीं दे पा रहा था। शक होने पर जब उसका आईडी कार्ड की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। टीम उसे पड़कर थाना कैंट ले गई। थाने में जब उसे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अखिल कलिता पुत्र वीरेंद्र कलिता निवासी असम बताया। टीम ने आशंका जताई कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

whatsapp whatsapp