विश्व हिंदू महासंघ, बरेली तहसील फरीदपुर एवं आरोग्य गौ रक्षक जनकल्याण ट्रस्ट भारत द्वारा जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
*विश्व हिंदू महासंघ, बरेली तहसील फरीदपुर एवं आरोग्य गौ रक्षक जनकल्याण ट्रस्ट भारत द्वारा जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
बरेली -दिनांक 15 अगस्त 2025 को विश्व हिंदू महासंघ,बरेली तहसील फरीदपुर के तत्वावधान में आज एक भव्य विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना, गौ रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना और आज़ादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा यात्रा की शुरुआत ग्राम पडोली भुता में पैदल मार्च करने के पश्चात बाइक के द्वारा लाडपुर,मुड़िया,रावलपुर,करेंना,दौलतपुर, डडिया के अन्य ग्रामों के मुख्य मार्गों से होते हुए रसूला चौराहे पर मिष्ठान के साथ इसका समापन हुआ। हजारों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है, जिसके लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के सम्मान और अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहें अंत में सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए जिसमें उपस्थित रहे विश्व हिंदू महासंघ धर्माचार्य प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री वालव्यास डॉ रोहिता नंदन जी महाराज ,जिला महामंत्री पुनीत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा,मोहित गंगवार,बृजेश गंगवार,फरीदपुर तहसील प्रभारी गिरीश गंगवार, अध्यक्ष पुष्पाल गंगवार,आकाश कुर्मी,अर्पित गंगवार,निरंजन शर्मा,नमन शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,अड़ा देव शर्मा, समस्त तहसील,ब्लॉक नगर की टीमों के पदाधिकारी उपस्थित रहे