Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तीन पुत्रियां होने पर बौखलाए पति ने मुँह में कपड़ा ठूस,अपने दोस्त से करवाया बलात्कार

तीन पुत्रियां होने पर बौखलाए पति ने मुँह में कपड़ा ठूस,अपने दोस्त से करवाया बलात्कार


देह व्यापार करने का बना रहा दवाब



बरेली।      जहाँ लगातार सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के लिए जनता को जागरूक कर रही है वहीं बेटा पाने की लालसा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर देह व्यापार करने के लिए दवाब बनाया इतना ही नहीं उसके साथ दुष्कर्म भी करवा दिया। बताते चले एक महिला ने एसएसपी को शिकायत करते हुए बताया कि 2009 में अशफ ख़ाँ छावनी के रहने वाले आरोपी से उसकी शादी हुई थी जिसके फलस्वरूप तीन पुत्रियां भी हैं। आरोपी पति पुत्र पाने की लालसा में था पर तीनों पुत्रियां होने से वह बौखला गया और उसके बाद पति का अत्याचार और बढ़ गया पीड़िता ने बताया कि वह पीड़िता पर देह व्यापार का दवाब बनाने लगा। 18 फरवरी 2024 को आरोपी देर रात नशे में दुत्त किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ आया और उसके साथ सम्बंध बनाने के लिए कहा विरोध करने पर मुँह में कपड़ा ठूस दिया और जबरन उस व्यक्ति से दुष्कर्म करवाया जिसने अप्रकृतिक सम्बंध भी बनाए पीड़िता ने अपने पति व उक्त व्यक्ति पर कार्यवाही करते हुए न्याय की मांग की है।

whatsapp whatsapp