Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के आरोपियों की मुठभेड़ में मौत

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के आरोपियों की मुठभेड़ में मौत


गाजियाबाद में यूपी-एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई, घटनास्थल से आग्नेयास्त्र बरामद

B

बरेली/गाजियाबाद। बरेली स्थित अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मार गिराया गया। ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ (नोएडा यूनिट) और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साझा कार्रवाई के दौरान दोनों को घेरकर जब जवाबी कार्रवाई हुई तो वे मौके पर ही ढेर हो गए।


पुलिस ने मृतक आरोपियों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनी के अरुण के रूप में की है। शुरुआती जांच के मुताबिक दोनों का संबंध कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा व गोल्डी बराड़ के नेटवर्क से था। उनके कब्जे से एक जिगाना पिस्टल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।


यह घटना 11 अगस्त की सुबह तब घटित हुई थी जब करीब 4:30 बजे बाइक पर सवार दो युवक दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए थे। अगले दिन देर रात जब परिवार का कुत्ता जोर से भौंका तो रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी बालकनी में आए, तभी उन पर भी गोलीबारी हुई। जगदीश पाटनी ने तेज भागदौड़ के बीच पिलर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।


पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिली थीं, इसलिए इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अब जांच एजेंसियाँ पूरे नेटवर्क और इसके पीछे संभव प्रेरक इरादों की तह तक पहुँचने के लिए लगातार पूछताछ और छानबीन कर रही हैं।

whatsapp whatsapp