आखिर कब तक बेरोजगार प्रशिक्षु यूँ ही करते रहेंगे प्रदर्शन
आखिर कब तक बेरोजगार प्रशिक्षु यूँ ही करते रहेंगे प्रदर्शन
अगर शिक्षक भर्ती नहीं तो वोट भी नहीं के लगे नारे
बरेली। रामपुर गार्डन के अग्रसेन पार्क में यूपीटेट और सीटेट पास करने वाले बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने भारी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्ती के सम्बंध में धरना प्रदर्शन किया। प्रशिक्षुओं की मांग रही कि जल्द से जल्द 51112 पदों में 68500 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शेष रह गए 22 हजार पदों और हर साल रिटायर हो रहे 10 से 15 हजार शिक्षकों के पदों को जोड़कर जल्द से जल्द सरकार 1 लाख पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करे। इस दौरान युवाओं ने कहा कि शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ तभी इस बार सरकार को वोट दिया जाएगा, अगर शिक्षक भर्ती नहीं तो वोट भी नहीं। प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में लोकेंद्र गंगवार, अवनीश चौबे, शिवम गंगवार, अर्पित, वीरपाल समेत तमाम प्रशिक्षु मौजूद रहे।