द्वितीय दिवस क्रीड़ा समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
द्वितीय दिवस क्रीड़ा समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
बरेली। वी0आर0ए0एल0 राजकीय महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव के द्वितीय दिवस क्रीड़ा समारोह के समापन के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ सर्वप्रथम 400 मीटर दौड़ के साथ किया गया। जिसमें प्रथम स्थान वर्षा पटेल बी0 ए0 तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान वैशाली यादव एम0ए0 प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान रूचि बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। तत्पश्चात् लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वर्णिका बी0ए0 पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान राजकुमारी बी0ए0 पंचम सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान नैना कपूर एम0ए0 द्वितीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रतीक्षा पटेल, द्वितीय स्थान पर स्वर्णिका एवं तृतीय स्थान पर ज्योति शर्मा रहीं। इसके बाद 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वर्णिका, द्वितीय स्थान नैंसी तथा तृतीय स्थान चाँदनी गंगवार ने प्राप्त किया। समारोह की अन्तिम प्रतियोगिता के रुप में रिले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एम0ए0 की टीम प्रथम स्थान, बी0कॉम0 की द्वितीय स्थान तथा बी0ए0 की टीम तृतीय स्थान पर रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों के द्वारा विजयी छात्राओं को पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 अनुभूति के द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बी0ए0 पंचम सेमेस्टर की छात्रा स्वर्णिका को चौंपियन घोषित किया गया। क्रीड़ा समारोह का समापन प्राचार्य प्रो0 मनीषा राव द्वारा ध्वजावरोहण करके किया गया। सम्पूर्ण प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में समस्त महाविद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।