Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अच्छा है कि मेरे मायके वालों का इन जैसे लालची लोगों से पाला नहीं पड़ा: साक्षी मिश्रा

अच्छा है कि मेरे मायके वालों का इन जैसे लालची लोगों से पाला नहीं पड़ा: साक्षी मिश्रा 


दूसरी पत्नी व उसके बच्चों को लाने के लिए पुत्र व पुत्रवधू को करना चाहते हैं बेघर



बरेली।        सबसे चर्चित पूर्व भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा चार साल पहले प्रेम विवाह को लेकर सुर्खियों में रहीं है अब एक बार और चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने अपने पति के साथ मिलकर ससुरालियों पर दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं साक्षी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। असल में चार साल पहले बिथरी चैनपुर के पूर्व भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अजितेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। साक्षी का आरोप है कि कुछ समय तक ससुरालियों का व्यवहार अच्छा रहा और ससुरालीजन कहते थे कि अभी उसके विधायक पिता नाराज चल रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी, तो साक्षी को उनकी चल-अचल संपत्ति भी मिल जाएगी। उसके बाद जब विधायक पिता ने काफी समय तक बेटी से बात नहीं की इस दौरान ससुर का किसी अन्य महिला से सम्बन्ध हो गए और वह उसको सास बनाने की उम्मीद में लग गए जिसके चलते ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि जब साक्षी 8 माह की गर्भवती थी तो उसपर नन्द ने हाथ भी उठाया था एवं उसे ताने दिए जाने लगे कि उसके पिता अब विधायक नहीं हैं, इसलिए वह उनका कुछ नहीं कर सकते। साक्षी ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी को जिस वक्त उसके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए तो उसके ससुरालियों ने ऊपर बने कमरे से कम्बल निकालने की कह कर दरवाजा खुलवाया फिर कार और 10 लाख रुपए की डिमांड की। साक्षी के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में 19 फरवरी को साक्षी ने इज्जतनगर थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह अपने पति अजितेश के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं साक्षी मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उसकी ससुराल वालों ने उस मासूम को नाजायज बताया। साथ ही अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है।  दूसरी तरफ उसने कहा अच्छा है कि मेरे मायके वालों का इन जैसे लालची लोगों से पाला नहीं पड़ा। साक्षी ने शिकायती पत्र के माध्यम से अपने ससुर, सौतेली सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

whatsapp whatsapp