भाग जाओ नहीं तो जेल में डाल देंगे, हत्यारों की ग्रिफ्तारी को गई महिला को धमकी
भाग जाओ नहीं तो जेल में डाल देंगे,
हत्यारों की ग्रिफ्तारी को गई महिला को धमकी
महिला ने आरोप लगाते हुए कप्तान से की शिकायत
बरेली थाना बारादरी के हजियापुर अंबेडकरनगर निवासी जेनबनिशा पत्नी स्वर्गीय सरताज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि लाठी-डंडों से मारपीट कर 1 जनवरी 2023 को पीड़िता के पति की हत्या कर दी गई थी जिसका मामला पुत्र द्वारा थाने में दर्ज कराया गया था परंतु अभी तक पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया है वह खुलेआम घूम रहे हैं और आए दिन किसी न किसी से बवाल खड़ा करते रहते हैं पीड़िता ने बताया कि आरोपी केस वापस न लेने पर बच्चों का हाल भी पति जैसा करने की धमकी दे रहे हैं पीड़िता ने बताया कि जब आरोपियों द्वारा धमकी दी गई तो पीड़िता मॉडल टाउन चौकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची जहां से पुलिस ने धमकी देकर भगा दिया। और कहा कि अगर बार-बार चौकी आओगे तो तुम्हीं को जेल भेज देंगे पीड़िता ने अपनी एवं बच्चों की जान माल का खतरा बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मांग की है