मूर्तियों की स्थापना को लेकर विशाल भण्डारे का आयोजन
मूर्तियों की स्थापना को लेकर विशाल भण्डारे का आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक ने भी भरी हाजरी

250 साल पुराना है यह मंदिर
बरेली। नवरात्रों में माताओं का आशीर्वाद लेने के लिए 7 अक्टूबर को कोहाड़ापीर स्थित श्री गुड्डदबाग मंदिर में माता के 9 स्वरूपों की स्थापना की गई थी जिसकी खुशी मनाते हुए रविवार को मंदिर के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जो प्रातः काल से शाम तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि यह मंदिर 250 वर्षों से भी अधिक पुराना है और इस मंदिर से श्री त्रिवटीनाथ मन्दिर तक एक सुरंग भी है और यह बाबा गुड्डदबाग की जिन्दा समाधी भी उपस्थित है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शहर विधायक डॉ अरुण कुमार गुलशन आनंद भी भंडारे में सम्मिलित हुए एवं एडवोकेट प्रवेश सक्सेना राकेश सक्सेना सुनील अतुल आदित्य उर्फ रिंकू चेतन राजीव बंटी दादा कुसुम लता स्प्रदा शिवी वानी प्रतिभा जोहरी गगन रत्ता आदि का सहयोग रहा।