कब्र से आवाज आने की अफवाह पर दहशत
कब्र से आवाज आने की अफवाह पर दहशत
बरेली प्रेमनगर के केडीईएम इंटर कॉलेज के पास स्थित कब्रिस्तान से गुरुवार को आवाज आने का शोर मच गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। प्रेमनगर पुलिस को जानकारी दी गई। आसपास के लोग एकजुट हो गए। पता चला कि सूचना महज अफवाह है, फिर भी प्रेमनगर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश कुमार ने बताया कि जिस महिला को दफनाया गया है, वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुतवल्ली की अनुमति के बाद महिला को दफनाया गया है। महिला व उसके पति मूलरूप से ईसाई धर्म के थे। दोनों ने निकाह किया था। लिहाजा, धर्म परिवर्तन कर लिया और मुस्लिम बन गए थे। इसी के चलते मुतवल्ली ने शव दफनाने की अनुमति दी। कब्रिस्तान से आवाज आने की शोर की बात महज अफवाह है।