कपूर में बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
कांति कपूर में बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
बरेली : कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को जिला विद्यालीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर 17 भार वर्ग 43 किलो में प्रीति, 49 किलो भार वर्ग में प्रियंका कटियार, अंडर-19 भार वर्ग 50 किलो में अनामिकाव 42 किलो भार वर्ग में विनीता विजेता रहीं। चयनित बालिका रेसलर्स को मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस दौरान कोच राजेश, निधि, प्रगति, प्रधानाचार्या अर्चना आदि मौजूद रहीं।