Saturday, 13-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शादी का झांसा देकर शोषण, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निकाह के बहाने बरेली बुलाकर छोड़ा

शादी का झांसा देकर शोषण, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद निकाह के बहाने बरेली बुलाकर छोड़ा



कलेक्ट्रेट गेट पर बदहवास मिली पीड़िता, पुलिस जांच में जुटी




बरेली।      थाना भोजीपुरा क्षेत्र के आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। गाजियाबाद निवासी पीड़िता नाजमा ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि करीब डेढ़ वर्ष पहले आतिफ पुत्र सरवर खान, निवासी घंघोरा-घंघोरी, थाना भोजीपुरा ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और रुपये भी ऐंठता रहा। रुपये वह अपने एक दोस्त के मोबाइल फोन पर मंगवाता था। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ मना कर दिया और पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौच की। पीड़िता की शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी ने निकाह कराने का झांसा देकर पीड़िता को बरेली बुलाया, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी निकाह करने के बजाय अजीब शर्तें रख रहा था और कह रहा था कि पहले बच्चे पैदा होंगे, तब निकाह करेगा। घटना से मानसिक तनाव में आई पीड़िता कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही जमीन पर बैठ गई। एलआईयू द्वारा गर्मी और खराब हालत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित पुलिस चौकी ले गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp