अरदास व जयकारों के साथ हुआ दशमेश डिस्पेंसरी का शुभारंभ
अरदास व जयकारों के साथ हुआ दशमेश डिस्पेंसरी का शुभारंभ
चैरिटेबल रेटों में जनता को निस्वार्थ बढ़िया उपचार देने का प्रयास
बरेली। जहाँ आज के युग मे बिना दवा के लोगों का जीवन व्यतीत करना मुश्किल हुआ है और भारत सरकार भी जनता के स्वास्थ्य को लेकर आयुष्मान जैसी योजनाएं शुरू कर चुकी है वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह नगर मॉडल टाउन में पिछले कई वर्षों से चल रही दशमेश डिस्पेंसरी का कायाकल्प करके पुनः जनता की सेवा के लिए शुरू किया गया है जहां रविवार को गुरु के चरणों में अरदास करते हुए बोले सो निहाल के जयकारों के साथ डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया गया। जो डॉ जितेंद्रपाल सिंह सेठी (जेपी सेठी) के नेतृत्व में चलेगी। जो आईएमए में मैडिकल ऑफिसर हैं और ख़ुश्लोक अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देते हैं एवं उनकी खुद की लैब भी है। जेपी सेठी ने बताया कि डिस्पेंसरी का समय सर्दियों में प्रातः 8:30 से 10:30 बजे तक रहेगा जिसमें फिजियोथैरेपी, पैथोलॉजी एवं फिजिशियन डॉक्टर का लाभ जनता को मिल सकेगा। यहाँ की दवाओं में प्रभु का आशीर्वाद होना भी स्वभाविक है कियुकि डिस्पेंसरी गुरुद्वारा से जुड़ी हुई है और निस्वार्थ स्टॉफ जनता को सुविधाएं देगा। यहाँ डॉ सन्दीप अग्रवाल, लेडी डॉक्टर मनमीत सेठी, फिजियोथैरेपिस्ट शिवम एवं मनोज, लैब पर सर्वेश व सुधीर कुमार साथ ही रिसेप्शनिस्ट व्हाट डिस्पेंसरी जसमीत कौर देखेंगे। बताया गया है कि यहां 10 रुपये में 7 दिन का पर्चा, 20 रुपये प्रति दिन की दवा,70 रुपये प्रति दिन फिजियोथैरेपी सहित चैरिटेबल रेटों पर पैथोलॉजी की जांच होगी। डिस्पेंसरी के उद्घाटन में मुख्य रूप से मलिक सिंह कालड़ा, गुरदीप सिंह बग्गा, राजेंद्र सिंह, कर्नल बिंद्रा, राणा प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, अमनदीप सिंह सोढ़ी के साथ समूह संगत का सहयोग रहा। इस अवसर पर परमजीत सिंह ओबेरॉय, तिलक राज, दीदार सिंह, डॉ के एम अरोड़ा, गुरमीत सिंह, सतवंत सिंह चड्डा, अमरजीत सिंह बग्गा, रवि छाबड़ा, हरनाम सिंह, दिवप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह आदि ने पहुंचकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को शुभकामनाएं दी।