Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

होली मिलन समारोह में नव निर्वाचित विधायक डॉ. अरूण कुमार का किया अभिनंदन

होली मिलन समारोह में नव निर्वाचित विधायक डॉ. अरूण कुमार का किया अभिनंदन



बरेली । मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में  बिहारीपुर कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  जिसमें होली के गीत-संगीत के साथ नवनिर्वाचित विधायक डा. अरुण कुमार का नागरिक अभिनंदन बड़े धूम-धाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि डॉ.अरुण कुमार,डा. सुरेश रस्तोगी, डा. अतुल वर्मा और सुरेन्द्र रतन सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। गणेश वन्दना मधु वर्मा ने की। वन्दे मातरम् और क्लब का आवाहन गीत शकुन सक्सेना ने किया।मानव दर्पण के होली विशेषांक का विमोचन किया गया। तत्पश्चात होली के गीतों का कार्यक्रम इं.ए.एल. गुप्ता के ‘होली खेलत रघुवीरा अवध में’ की जोरदार प्रस्तुति से प्रारंभ हुआ। मधु वर्मा ने ‘होली की अजब बहार होली ने धूम मचा ली’ की प्रस्तुति से लोगों की बहुत तालियां बटोरीं। मुकेश सक्सेना ने  ‘आज ब्रज में होली खेलत रसिया’ सुनाकर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। वहीं डॉ. अतुल वर्मा ने ‘होली आई रे कन्हाई’, रंग बरसे' सुनाकर वातावरण गुनजायमान कर दिया। शकुन सक्सेना ने ‘होली खेलत नंदलाल ब्रज में’ प्रस्तुत करके कार्यक्रम में धूम मचा दी। कार्यक्रम में किरन सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, मीरा मोहन, ए.एस. अग्रवाल, प्रीति सक्सेना, मोहित कुमार ने भी गीतों की सुन्दर एवं मोहक प्रस्तुति दी। क्लब के संरक्षक डॉ. अरुण कुमार को तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर उनका मानव सेवा क्लब के सदस्यों ने अभिनंदन किया। सम्मान स्वरूप पगड़ी, हार, शाल और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, महासचिव अभय सिंह भटनागर ने प्रदान किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। फूलों की होली निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, सुधीर मोहन, अर्जुन सक्सेना, मीना भटनागर, सत्येन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, अभय भटनागर, डा. अरुण कुमार, डा. अतुल वर्मा, मधु वर्मा, प्रीति सक्सेना, डा. सुरेश रस्तोगी, शकुन सक्सेना, किरन सक्सेना, मोहित कुमार और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने उल्लापूर्वक खेली।

whatsapp whatsapp