Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

संतोष समर्थकों में खुशी की लहर, उमड़ा जनसैलाब

संतोष समर्थकों में खुशी की लहर, उमड़ा जनसैलाब 



उत्तराखंड बार्डर से हुआ जोरदार स्वागत, भारत सेवा ट्रस्ट पर जुटे नेता कार्यकर्ता 


सभी को धन्यवाद देते हुए जताया आभार



बरेली। कोई एक बार कोई चुनाव जीत जाये तो उसकी वापसी बेहद मुश्किल से होती है, अगर कोई आठ आठ बार सांसद बन जाये तब बाकई में यह बड़ी बात है, जो यह बताती और सिखाती है कि कोई संतोष गंगवार कैसे बन सकता है। बेहद विनम्र व्यक्तित्व और साफ सुथरी छवि वाले संतोष गंगवार की पहचान सीधे जन जुड़ाव के नेता वाली रही है, इस बार पार्टी ने उनको चुनाव नहीं लड़ाया। उनके समर्थक घोर निराशा में डूबे थे। उनके स्थान पर चुनाव लड़े छत्रपाल गंगवार जीतकर सांसद बन गए मगर लोगों को उम्मीद थी कि संतोष गंगवार को भी कुछ ना कुछ हासिल जरूर होगा। उनको राज्यपाल बनाये जाने की खबर ने उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ा दी। सड़कों से लेकर उनके घर और कार्यालय तक ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पुराने रिकार्ड भी टूट गए। श्री गंगवार पार्टी कार्यालय भी गए और संघ कार्यालय भी। संतोष गंगवार के राज्यपाल बनने की खबर ने उनके समर्थकों को बेहद उत्साहित किया। सुबह वह एक निजी यात्रा पर उत्तराखंड में थे। दोपहर में वह बहेड़ी बार्डर पर पहुंचे। जहां से उनका जोरदार स्वागत किया गया। सबसे पहले पुलभट्टा पर उनको समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। उनके साथ गाड़ियों का बड़ा काफिला बनता चला गया। इसके बाद जादौंपुर पर नवाबगंज विधायक डा. एमपी आर्या व उनके साथियों ने, ब्लाक प्रमुख डा. एके गंगवार, भदपुरा प्रमुख रवि, चैयरमेन नवाबगंज के पति नीरेन्द्र राठौर आदि ने स्वागत किया। अटामांडा पर एमएलसी बहौरन लाल मौर्य, मीरंगज के विधायक डा. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद भोजीपुरा पर ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल आदि ने स्वागत किया। 

इसके बाद भोजीपुरा टोल प्लाजा पर आईआईए ने स्वागत किया, इसमें आशुतोष शर्मा व कई उद्यमी शामिल रहे। निर्वाणा रिसार्ट पर कई सभासदों छंगामल मौर्य, पवन अरोरा, अशोक अरोरा आदि ने स्वागत किया। 

भारत सेवा ट्रस्ट पर भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। यहां आने पर उनकी बेटी श्रुति गंगवार और बेटे इशू गंगवार ने परिवार के साथ उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां प्रशांत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर डा. उमेश गौतम, मंत्री धर्मपाल सिंह आदि ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि ने स्वागत किया। 

भाजपा कार्यालय पर स्वागत सत्कार के बीच संतोष गंगवार ने सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का स्वरुप अब अलग है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी टिकट नहीं मांगा, इस चुनाव में उन्होंने जरुर पार्टी से कहा था कि पार्टी लड़ायेगी तब लड़ूंगा। अब जो जिम्मेदारी मिली है, वह अलग है। सभी में समन्वय बनाना है। अब वह सक्रिय राजनीति और पार्टी के कार्यों से अलग रहेंगे। उन्होंने यह कहते हुए भी स्थानीय भाजपा नेताओँ की चुटकी ली कि अब हमें कहने का मौका नहीं मिलेगा कि हमें बुलाया नहीं। हम कभी कभी किसी को डांट भी देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उनकी भूमिका कुछ अलग रहेगी, वह निष्पक्षता के साथ काम करेंगे तथा अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। देर रात तक श्री गंगवार पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। बरेली के आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग बरेली पहुंचे हैं। 



दिल्ली पहुंचेंगे संतोष गंगवार 


 झारखंड के राज्यपाल बनाये गए पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री संतोष गंगवार सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। वहां उनके भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने की संभावना है। फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह रांची के लिए कब रवाना होंगे।

whatsapp whatsapp