आंगन में सो रही महिला के गले पर किए धारदार हथियार से वार
आंगन में सो रही महिला के गले पर किए धारदार हथियार से वार
महिला ने पड़ोसी व उसके किराए दार पर लगाया आरोप
बरेली थाना प्रेमनगर के कोहाड़ापीर गुड्डदबाग निवासी संगीता सक्सेना पुत्री बलवीर प्रसाद दीनदयाल पुरम में प्राइवेट जॉब करती है संगीता ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने आंगन में सो रही थी लगभग 2:30 से 3:00 के बीच में पड़ोस का रहने वाला युवक एवं उसका किराएदार घर में घुस आया और धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिए तभी भतीजे ने 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। महिला ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है