Tuesday, 25-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशंस का द्विवार्षिक प्रेक्षागृह,लोक निर्माण विभाग लखनऊ में हुआ आयोजित

उ0प्र0 फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशंस का द्विवार्षिक प्रेक्षागृह,लोक निर्माण विभाग लखनऊ में हुआ आयोजित 


 मनोज कुमार शर्मा (जिला संवाददाता )


बरेली : उ0प्र0फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएसन्स का द्विवार्षिक अधिवेशन विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग लखनऊ में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर उपेन्द्र मणि त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष, प्रतीक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री, संदीप कुमार सिंह, महामंत्री, बरेली मण्डल, बरेली एवं रामकिशोर, जनपद बरेली के जिला अध्यक्ष के पद पर निविरोध निर्वाचित हुआ है। जिसके क्रम में दिनांक 24.08.2026 को रामकिशोर का स्वागत उ0प्र0लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसियेशन बरेली के क्षेत्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक, जिला मंत्री विकास के द्वारा किया गया। जिसमें प्रदीप कुमार सक्सेना, रामगोपाल, अजय गुप्ता, विमल चौधरी, रवि अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मधुर मोहन सक्सेना, अब्दुल अजीज अंसारी, आदित्य कश्यप, प्रमोद कुमार, नदीम खान, अनिल सिंह मेहरा, अभिषेक सैमुएल, राम सिंह, विनय गौतम, नसीम खान, आशीष कुमार, रोशन कश्यप, शाहबुद्दीन, अनिकेत साहू, शिवानी सक्सेना, रक्षिता, संतोष कुमारी, रेनू तोमर आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल मालाओं एवं मिष्ठान खिला कर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रामकिशोर का स्वागत किया।

whatsapp whatsapp