Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सड़क किनारे बैठे युवक के सिर पर गिरा मकान का छज्जा

सड़क किनारे बैठे युवक के सिर पर गिरा मकान का छज्जा


आठ साल पहले भी गिरा था इसी मकान का लेंटर


इस दौरान हो सकता था बड़ा हादसा


बरेली।      मंगलवार को थोड़ी ढंग की बरसात क्या हुई कोहाड़ापीर स्थित एक मकान का छज्जा जोरदार आवाज के साथ सड़क पर गिर गया जिससे सड़क किनारे बैठा युवक धर्मेंद्र घायल हो गया पर उसे खुली चोट नहीं आई गनीमत यह रही कि उसवक्त सड़क पर बारिश की वजह से आवागमन कम था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताते चले कोहाड़ापीर अलका होटल के सामने रफीक अहमद का बरसों पुराना मकान है जिसके नीचे तमाम दुकानें हैं जिसमे से एक दुकान रफीक का पुत्र समीर भी किराने की दुकान चलाता है। और ऊपर एलआईसी एजेन्ट संजय रस्तोगी किराए पर रहते हैं रफीक ने बताया कि 2016 में तीन दिन लगातार मूसलाधार बारिश के बाद चौथे दिन कड़कड़ाती धूप पड़ी थी तभी ऊपर का लेंटर भी गिर गया था पर कमरा सही है इस लिए संजय अभी भी किराए पर रहते हैं। तभी निगम व डीएम के यहाँ से स्टॉफ आया था तब हमने जगह खाली करवाने की मांग की थी तब बिल्डिंग की फ़ोटो, वीडियो भी ली गई थी। पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कि गई अब पुल बनाते समय जेसीबी व अन्य मशीनें भी चलाई गई जिससे बिल्डिंग में दरारें पड़ गई। है। अब निगम से पुन्हा मांग करेंगे।

whatsapp whatsapp