देवभूमि फाउंडेशन टीम ने नया साल जरूरतमंदों के साथ मनाया*
*देवभूमि फाउंडेशन टीम ने नया साल जरूरतमंदों के साथ मनाया*
देवभूमि फाउंडेशन टीम उत्तराखंड लगातार लोगों की मदद के लिए आगे रही है ऐसी क्रम में देवभूमि फाउंडेशन टीम के सभी सदस्यों के आपसी सलाह द्वारा 2025 नए साल पर कुछ सेवा को लेकर भाव बना टीम के सभी युवा वर्ग का यही मानना था कि इस बार नया साल जरूरतमंद और असहाय लोगों के साथ रहकर मनाया जाएगा देवभूमि फाउंडेशन टीम द्वारा जहां एक और पूरी दुनिया काउंटडाउन कर रही थी नए साल का वहीं दूसरी तरफ टीम के सभी मेंबर कंबल लेकर कड़कड़ाती ठंड में बाहर निकल के जरूरतमंद असहाय लोगों को सेवाएं देने लगे देवभूमि फाउंडेशन टीम आशा करती है युवा वर्ग ऐसे ही आगे आयेगा तो सेवाएं भी ज्यादा से ज्यादा होगी और लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंच पाएगी आप सभी लोगों से अनुरोध है कि इस समय रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ रही है सभी युवा वर्ग रक्तदान के लिए आगे आएं और अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान दें एवं साथ ही साथ इस कड़कड़ाती ठंड में जो भी बेजुबान खुले में या गीली जगह पर सो रहे हो उनको अपने घर या फिर अपने घर के पास ऐसी सुविधा प्रदान करें ताकि वह भी ठंड से बच सके टीम से अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र दिलजीत सिंह अंकित कुमार महेंद्र प्रताप
प्रेम कुमार देव सागर अमन कुमार संचित कुमार महेश सागर उपस्थित रहे