Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मुर्गे ने करवाई शांति भंग, चोंच मारकर चलवाए लाठी-डंडे

मुर्गे ने करवाई शांति भंग, चोंच मारकर चलवाए लाठी-डंडे


पुलिस ने दो को हिरासत में  लेकर शुरू की कार्यवाही


कानपुर।        बिठूर में एक अजीब मामला देखने को मिला। एक मुर्गे के कारण बुधवार को बिठूर इलाके की शंति भंग हो गई। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी- डंडे चल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की, तब जाकर मामला शांत हो सका। पूरी मशक्कत में पुलिस को एक घंटा लग गया।

नारामऊ निवासी मोहम्मद बकरीदी ने एक मुर्गा पाल रखा है। जो खुला छूटने पर गली से निकलने वालों पर चोंच मारता है। बुधवार सुबह पड़ोसी इसरद गली से निकले तो मुर्गे ने हमला कर उसे चोंच मार दी। इस मामले में पीड़ित ने मुर्गे के मालिक से शिकायत की। इस पर मुर्गे के मालिक की ओर से बहस की गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे से एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। इस विवाद की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मारपीट और विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मामला शांत करवाने के लिए पहुंची। मौके पर पहुंची मंधना चौकी पुलिस एक घंटे तक मामला शांत कराने की मशक्कत करती रही। एक पक्ष मुर्गे को पकड़ने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने मुर्गा पालक को हिदायद दी कि कटखने मुर्गे को खुला न छोड़ें। फिर भी विवाद नहीं थमा तो पुलिस ने मुर्गा पालक बकरीदी और जिसपर मुर्गे ने हमला किया इसरद को हिरासत में ले शांतिभंग में कार्रवाई की। पुलिस ने जानकारी दी की मामला आपसी विवाद का है। मुर्गे के हमले के बाद दोनों के बीच बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई और न मानने पर हिरासत में लिया गया है। मामला शांत करवाया गया शांतिभंग के मामले में दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।

whatsapp whatsapp