नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रंजिश में जलाई लाखों की फसल थाना पुलिस बना रही समझौते का दबाव

रंजिश में जलाई लाखों की फसल थाना पुलिस बना रही समझौते का दबाव 


बरेली।।      मामला ग्राम भीकमपुर थाना बहेडी जिला बरेली का है। जहां पर प्रार्थी हरपाल के खेत में  लिपटिस व आम व जामुन व नीम के लगभग 150 पेड़ लगे थे  जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रूपये थी तथा बराबर में गन्ने की पेड़ी का खेत था जिसे पड़ोस के नवनीत सिंह व संदीप सिंह पुत्र सुदम सिंह ने दिनांक 13.05.2025 को समय करीव दोपहर 03 बजे पराली डालकर रंजिशन प्रार्थी के पेड़ों में आग लगा दी जिससे प्रार्थीगण के पेड व गन्ने की फसल जल गयी। प्रार्थी को उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी हुई तलब प्रार्थी खेत पर पहुंचे पर हरपाल ने देखा कि उनके पेड़ व गन्ने की फसल जल गयी है। उसके बाद प्रार्थी में खेत जोत रहे नवनीत सिंह व सदीप से पूछा कि तुमने हमारे पेड़ व फसल क्यों जला दिये तब उक्त नवनीत सिंह व संदीप सिंह पुत्र सुदम सिंह व अनुनय सिंह पुत्र जसवीर सिह इतना सुनते ही आग बबूला हो गये और मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुये मारपीट पर उतारू हो गए और कहा अभी तो पेड़ो की जलाया है अगर ज्यादा बोलोंगे तो तुम्हे भी जला देंगे। पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो उक्त विपक्षीगण पीड़ित  के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगे और ट्रैक्टर में रखी लोहे की राड व फावड़ा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगे  

पीड़ित का कहना है किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचायी है। पीड़ित का आरोप है घटना के सम्बन्ध में थाना पुलिस से शिकायत की परंतु   पुलिस द्वारा उनपर  पर समझौता कराने का दबाव बना रहे  और कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

बही पीड़ित ने  प्रार्थना पत्र देते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है 

बही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी कारवाही करने का आश्वाशन दिया है

whatsapp whatsapp