गोकुलधाम रेजिडेंसी में नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोकुलधाम रेजिडेंसी में नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुलमोहर, नीम, आंवला, सहजन और कचनार सहित कई पौधे लगाए, स्थानीय लोगों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
बरेली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप के सदस्यों ने बुधवार को गोकुलधाम रेजिडेंसी कॉलोनी में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत गुलमोहर, नीम, आंवला, सहजन, कचनार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप के मार्गदर्शक एवं कैलाशबिहारी भारत इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ओ.पी. अवस्थी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक ब्राह्मेंद्र मिश्रा ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में गोकुलधाम रेजिडेंसी निवासी सर्वेश गंगवार, ग्रुप के सदस्य बेनीराम वर्मा, संयोजक धर्मेश शर्मा, गोकुल प्रसाद, पर्वत सिंह, हृदयेश तोमर सहित कई लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण में सहयोग किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के संरक्षक दीपक सक्सेना एवं संचालक अमित सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।