Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाजार और वार्डों में वाहनों से हुआ सैनिटाइजेशन

शनिवार रात से शुरू हुआ सैनिटाइजेशन सोमवार सुबह तक चलेगा


शहर के प्रमुख स्थानो, सड़कों के साथ अन्य स्थानों पर निगम ने कराया दवा का छिड़काव और सैनिटाइज



बरेली।    शहर को साफ सुथरा रखने और कोरोना से लड़ने के लिए नगर निगम ने अपना

अभियान शनिवार रात से तेज कर दिया है। शनिवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक

टीमों ने शहर और वार्डों के विभिन्न्ा क्षेत्रों में जाकर दवा के साथ सेनेटाइज कर छिड़काव किया। रविवार सुबह को गांधी उद्यान से 100 से ज्यादा वाहनों को कमिश्नर आर रमेश, शहर विधायक डाॅ. अरूण कुमार, मेयर डाॅ. उमेश गौतम, नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने शहर के विभिन्न्ा क्षेत्रों के लिए रवाना

किया। नगरायुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अपने नियमित और संविदा के साथ आउटसोर्स के माध्यम से आए कर्मचारियों की मद्द से शहर में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया। 100 से ज्यादा वाहनों को रविवार को हुए लाॅकडाउन में सेनेटाइजर के और 35 छोटी

मशीनों से गली-गली में सुबह 8 बजे से दोपहर तक और दोपहर 12 बजे से शाम तक मोहल्लों में सेनेटाइज किया गया। शहर के व्यवसायिक इलाकों और दुकानों के आगे बड़ी मशीनों से छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में नगर निगम के कई विभागों की टीमों के अलावा फायर बिग्रेड व कुछ अन्य विभागों की मद्द ली जा रही है। सैनेटाइजेशन के लिए लगी टीमों की निगरानी स्वास्थ्य, जलकल, निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को लगाया गया

है।

whatsapp whatsapp