खंडहर हुए मकान से घायल हुई वृद्ध महिला, खुले आसमान में रहने को मजबूर
खंडहर हुए मकान से घायल हुई वृद्ध महिला, खुले आसमान में रहने को मजबूर
दबंग करना चाहते हैं अवैध कब्जा
मकान की हालत की वजह से एक पुत्र ने नहीं किया विवाह
थाने में कई बार कर चुके हैं शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर गल्ला मंडी के पास रहने वाले पंकज राठौर पुत्र बाबू सिंह राठौर ने थाना अध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र दिया है साथ ही प्रार्थना पत्र एसएससी मुख्यमंत्री जिला अधिकारी प्रधानमंत्री आदि को स्पीड पोस्ट किया है जिसमें बताया गया है कि अंम्भा सहाय की कोठी के पास 389 गल्ला मंडी के निवासी हैं एवं जन्म से ही उक्त मकान पर रह रहे हैं पंकज राठौर की मां कुपजा देवी ने बताया कि वह 46 साल से भी ज्यादा समय से वहां रह रही है और अपने बच्चों का विवाह भी वही किया है। प्रार्थी ने बताया कि 27 दिसंबर को सुबह मोहल्ले के कुछ दबंग घर में घुस आए और मकान खाली करने को कहने लगे जब प्रार्थी ने मकान अपना होने पर ना खाली होने की बात कही तो ओ क्लॉक मारपीट पर उतारू हो गए प्रार्थी ने बताया कि कुछ समय पहले बुजुर्ग मां जोकि बहुत ही ज्यादा व्रत है एवं कई बार मकान की ईंटे गिरने से घायल भी हो चुकी है इस वक्त मरणासन अवस्था में है प्रार्थी मकान का कुछ हिस्सा सही करवा रहा है जिसको दबंग सही नहीं होने दे रहे प्रार्थी ने बताया कि हमलावर जब घर में घुसे तब 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया जिसमें पुलिस ने प्रार्थी को बचाते हुए मजदूरों को वहां से भगा दिया अगर पुलिस नहीं आती तब उक्त लोग कुछ भी कर सकते थे पंकज ने बताया कि मकान की इतनी बुरी हालत होने की वजह से ही वह अभी तक कुंवारा है और लॉकडाउन में उसका काम भी खत्म हो चुका है वहीं एक भाई अरविंद कुमार प्राइवेट ड्राइवरी की नौकरी करता है और अरविंद के बच्चे भी इस मकान में रहना पसंद नहीं करते आरोप है कि उक्त दबंग मकान पर अपना कब्जा करना चाहते हैं और प्रार्थी के परिवार जो कि सीधा साधा है उसका फायदा उठाते हुए उन्हें नाजायज दबाना चाहते है प्रार्थी ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनके जानमाल की सुरक्षा की जाए एवं मकान को बचाया जाए।