स्मार्ट सिटी की आड़ में अधिकारी कर रहे अपने वारे-न्यारे
स्मार्ट सिटी की आड़ में अधिकारी कर रहे अपने वारे-न्यारे
उच्य स्तर पर हो जाँच तो निरस्त हो सकते हैं ठेकेदारों के टैंडर
मनोज कुमार
बरेली। स्मार्ट सिटी के अधिकारी स्मार्ट सिटी के कार्यों में बड़ा खेल कर अपने वारे न्यारे कर रहे हैं तमाम शिकतों के बाद भी प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने इस संबंध में जांच करवाना भी मुनासिब नहीं समझा इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से जानकारी मांगी तो वह चुप्पी साध गए स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत करोड़ों के कार्य किए जा रहे हैं जिसमें शहर की सुंदरता के लिए खंबे लगाना, लाइट लगाना भी शामिल है जिस ठेकेदार को बिजली उपकरण संबंधित ठेका दिया गया है वह ठेकेदार द्वारा निर्धारित कंपनी की लाइट सहित तमाम सामान अन्य कंपनी का लगाया जा रहा है जबकि टेंडर में सामान की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों ने पहले ही तय कर लिया था की किन-किन कंपनियों के उपकरण लगाए जाने हैं इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है जिसके चलते स्मार्ट सिटी के कार्य की आड़ में अधिकारी और ठेकेदार अपने वारे-न्यारे कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाई गई लाइटे संबंधी जांच किसी ईमानदार अधिकारी से करा ली जाए तो एक बड़ा खुलासा सामने आ जाएगा और हो सकता है सम्बंधित ठेकेदार का टैंडर भी निरस्त कर दिया जाए।