बड़ी धूम धाम से मनाया गया श्री राधा अष्टमी महोत्सव श्री हरि मंदिर में
बड़ी धूम धाम से मनाया गया श्री राधा अष्टमी महोत्सव श्री हरि मंदिर में
बरेली श्री हरि मंदिर में चल रहे 66 वे भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी महोत्सव के समापन पर पंडित श्री रामदेव शास्त्री जी ने राधा नाम महिमा से सत्संग की गंगा प्रभावित की ।पानीपत से पधारी परम श्रद्धेय पूजनीय श्री श्री 108 श्रीमति कांता देवी जी हरमिलापी महाराज ने अनमोल वचन सुनते हुए कहा कि प्रभु का सहारा ही सबसे प्यारा है।अधिकार प्रेम में होता है संसार के बनोगे तो दुख सहोगे और भगवान के बनोगे तो दुख सुख में कोई अंतर नहीं रहेगा। भगवान के चरणों की अनुभूति ही कल्याणकारी है। आज हम ब्रिज की महारानी श्री राधा रानी का जन्मदिन मना रहे हैं ।श्री राधा रानी परम दयालु भक्त वत्सल है और अपने भक्तों को सदैव कृपा करती है। जिस पर श्री राधा रानी की कृपा करती हैं भगवान की कृपा स्वत हो जाती है। भगवान को पाना है तो, राधा रानी के बन जाओ । आज बरसाने में मंगल गीत गाए जा रहे हैं ,श्री राधा रानी प्रकट हुई है हर तरफ खुशियां ही खुशियां हैं जो भगवान के महोत्सव की खुशी मनाता है उसके घर में मंगल उत्सव की कमी नहीं रहती। भगवान की अपार कृपा होती है उनके द्वारा भावपूर्ण भजन गए गए ...बज रही आज आज बधाई, वृषभानु घर लाली जमाई है........... , संकट हरेगी करेगी भली बृजभान की लली ।
श्री हरमिलापी जी महाराज ने मंदिर समिति ,सदस्य गण और सेवादारों को पुरस्कार वा आशीर्वाद देकर निहाल कर दिया।
राधा अष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक सेवा समिति द्वारा भावपूर्ण भजन की प्रस्तुति की गई:-
बरसाना मोहे प्यारो लागे ..........,तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज राधा रानी की......…......, करुणामई कृपामई दयामयी श्री राधे .......….....,लाडली अद्भुत नजारा तेरे बरसाने में है............,श्री राधा प्रकट भई आज बधाई बाज रही..........., मेरा मन लागे बरसाने में..........., तेरी गलियों का आशिक हूं तू एक नगीना है................., कैसे जियु मैं राधे रानी तेरे बिना ............,मेरे रोम रोम में राधे मगन में नाचूंगी ........आदि आदि भजनों से श्री हरि मंदिर पप्रांगण राधमय हो गया। श्री राधा रानी का प्राकट्य महोत्सव में हम हाथ उठाकर कहते हैं, हम हो गए राधा रानी के, हम कूद कूद कर कहते हैं,हम हो गए श्यामा प्यारी के ,मेरे प्राणों से प्यारी श्री राधा रानी बरसाने वाली बधाई हो, बधाई हो के जयकारों से श्री हरि मंदिर राधमय हो गया।
अंत में श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने 17 दिवसीय वार्षिक महोत्सव में पधारने के लिए सभी भक्तजनों का बहुत-बहुत साधुवाद किया और कहा कि सब पर राधा रानी और भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहे ।श्री हरि मंदिर वार्षिक महोत्सव के समापन पर लगभग 20000 श्रद्धालु ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के पदाधिकारी,सदस्य गण एवं सेवादारों का एवं महिला सेवा समिति महिला ,महिला संकीर्तन मंडल का विशेष रहा। श्री हरि मंदिर वार्षिक महोत्सव निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर सभी को बहुत-बहुत बधाई ।
आज के कार्यक्रम में श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,उपाध्यक्ष अश्वनी ओबेरॉय, अनिल अरोड़ा,संजीव चांदना, मनोज अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, मनमोहन सबरवाल ,जुगल किशोर,राहुल भसीन, अमरजीत सिंह बग्गा, संजय आनंद,योगेश ग्रोवर,गोविंद तनेजा , रंजन कुमार,जितेंद्र दुआ,अनिल चढ़ा,अतुल कपूर, डॉ विनोद पगरानी ,डॉ के. म. अरोरा ,विनोद भाटिया,गिरीश आनंद, विपिन पाहवा, संजय गोयल ,दीपक साहनी, कपिल साहनी, राजेश अरोड़ा, संजीव अरोड़ा एवं महिला सेवा समिति के अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा,नीलम साहनी,नेहा आनंद,नीलम लुनियाल, प्रवेश कोचर, सीमा तनेजा,ममता ओबेरॉय, विमल सोंधी,अलका छाबड़ा,निशा लखानी, सोनिका आहूजा,पूनम अरोड़ा,अनिता बजाज, रजनी लूथरा, रीता बत्रा ,नीलम ओबेरॉय, चंचल गारखेल,संगीता लूथरा,ज्योति खुराना,रीना गुप्ता, चांद खुराना, सीमा बब्बर, रजनी आनंद और विशेषकर युवा मंडल आदि का विशेष सहयोग रहा।