Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मौजूदा पार्टी की ऐतिहासिक व संपूर्ण हार होने जा रही है: नेहा यादव

मौजूदा पार्टी की ऐतिहासिक व संपूर्ण हार होने जा रही है: नेहा यादव


 

बोलीं केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा नेताओं के हैं बड़े आपराधिक इतिहास



बरेली।      समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बरेली शाहजहांपुर विधानसभा चुनाव की प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया नेहा यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के नेता वह कार्यकर्ता कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ा रहे हैं भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं मगर शासन प्रशासन इन पर कार्रवाई करने की बजाय द्वेष वा भेदभाव की भावना के तहत समाजवादी पार्टी के नेताओं पर मुकदमा लिखने का काम कर रही है ।

छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी सरकार बनते ही आम जनता को

300 यूनिट फ्री बिजली, मुफ्त सिंचाई, प्रतिभावान को लैपटॉप, 18000 रु समाजवादी पेंशन, 22 लाख नौजवानों को आईटी सेक्टर में नौकरियां, गन्ना किसानों को 15 दिनों में सुनिश्चित भुगतान, व्याज मुक्त ऋण, बीमा, पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे, जातिगत जनगणना कराएंगे, कैशलेस ईलाज कराएंगे आदि जनहित की योजनाएं लागू की जाएंगी ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेहा यादव ने बताया कि भाजपा नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अपना एक बड़ा अपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें दंगा करने से लेकर तमाम आपराधिक मामले उन पर दर्ज है केशव प्रसाद मौर्य खुद अपने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा भारी विरोध का सामना कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की जनता अब इनकी बातों में आने वाली नहीं जनता ने पूरी तरीके से भारतीय जनता पार्टी योगी आदित्यनाथ सरकार को नकार चुकी है आदित्यनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल नजर आ रही है इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी प्रवक्ता पूर्व जिला महासचिव राजेश पाराशरी प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी मौजूद रहे ।

whatsapp whatsapp