राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
बरेली राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में नीलकंठ धाम कॉलोनी में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भावना गंगवार ,स्वास्थ्य कल्याण के निरीक्षक संजीव रस्तोगी एवं श्रीमती रेखा सक्सेना द्वारा उपस्थित गणमान्य लोगों का तथा क्लब के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही आज के समय में सामान्यता लोगों में होने वाली थायराइड ,मधुमेह रक्तचाप तथा बड़े हुए कोलस्ट्रोल जैसी शारीरिक बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है, इसकी भी सलाह दी। बढ़ते हुए वजन को कैसे नियंत्रित किया जाए, यह भी भली-भांति ज्ञात कराया। इस कार्यक्रम का आयोजन आई डॉ० सुरजीत कौर और मंडल अध्यक्षा श्रीमती रेनू अग्रवाल के द्वारा निर्धारित वार्षिक विषय वी- केयर के अंतर्गत किया गया इस स्वास्थ्य शिविर में मंडल संपादिका श्रीमती नीलू मिश्रा, सीजीआर डॉक्टर रेखा शर्मा, अध्यक्षा राजेश्वरी शर्मा , चार्टर अध्यक्षा मीता शर्मा, सचिव शालिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीता शर्मा, आई एस ओ वत्सला शर्मा, सम्पादिका आभा भारद्वाज तथा ग्लोरी स्पार्क के सभी सदस्य उपस्थित रहे।