Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

42 वें स्थापना दिवस पर निकाली गई यात्रा

42 वें स्थापना दिवस पर निकाली गई यात्रा



बरेली।      भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम गांधीपुरम, इज्जत नगर क्षेत्र में संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र में शोभायात्रा निकालकर के ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में सौरभ जैन ने कहा कि भारतवर्ष की संस्कृति व संस्कार को सामाजिक क्षेत्र में जीवंत रूप देने हेतु जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा में कई महापुरुषों का बलिदान व जीवन तपस्या सम्मिलित है, जिससे वर्तमान में ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का स्वप्न धरातल पर साकार हुआ है। सभी वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने जनकल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में सौरभ जैन, मोहन भट्ट, मानव सक्सेना, मनीष माथुर, शंकर दत्त पांडे, डॉ राजेश शर्मा, प्रकाश सक्सेना, मोहित अग्रवाल, राहुल सक्सेना, अमित गुप्ता, सोनू पंडित, टीकाराम गंगवार, अनिल, संजय, राजू सैनी, किशोर, विजय सिंघल, कुलदीप, निहाल गुप्ता आदि शोभायात्रा व कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

whatsapp whatsapp