Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नाईट डियूटी के दौरान जिला अस्पताल के ईएमओ की स्कूटी चोरी

नाईट डियूटी के दौरान जिला अस्पताल के ईएमओ की स्कूटी चोरी



बरेली।         जिला अस्पताल में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। जिला अस्पताल परिसर से कई बार बाइक चोरी की घटना हो चुकी है यहां तक कि मरीज के मोबाइल आदि तक चोरी हो चुके हैं। हद तो तब हो गई जब बीती रात ईएमओ के पद पर तैनात डॉक्टर की स्कूटी जिला अस्पताल से चोरी हो गई। उन्होंने परिसर में स्कूटी को काफी तलाश किया लेकिन स्कूटी नहीं मिली। इस मामले में उन्होंने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला अस्पताल में डा० शैलेश रंजन ईएमओ के पद पर तैनात हैं। बीती रात उनकी ड्यूटी नाइट शिफ्ट में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लगी थी। उन्होंने अपनी स्कूटी प्राइवेट रूम के पास जीने के नीचे खड़ी कर दी। सुबह आठ बजे ड्यूटी खत्म होने पर वह वह घर जाने के लिए जब स्कूटी लेने गए। तो स्कूटी वहां नहीं थी। स्टाफ के साथ अन्य जगह स्कूटी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। डॉ शैलेश रंजन ने कोतवाली में स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

whatsapp whatsapp