थाने में नहीं सुनी तो तुरन्त कप्तान के दरबार पहुँची पीड़िता
थाने में नहीं सुनी तो तुरन्त कप्तान के दरबार पहुँची पीड़िता
छेड़छाड़, मारपीट व कपड़े फाड़ने की शिकायत ले कर पहुँची थी पीड़िता
बरेली थाना बारादरी के माधोबड़ी निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है तभी से वह अपनी विधवा मां के साथ रह रही है पीड़िता के भाई ने सामने ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था जिसको लेकर विपक्षी रंजिश मानते हैं पूर्व में भी वह भाई के साथ मारपीट कर चुके हैं और उन्होंने धमकियां दी थी अब से भाई का अता पता नहीं है पीड़िता ने बताया कि 27 जून 2023 को भाई के साथ मारपीट की गई थी 4 जुलाई सुबह के समय जब पीड़िता अपनी भाभी और बूढ़ी मां के साथ अकेली थी तभी उक्त लोगों ने घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी बचाव के लिए आगे बढ़ी मां और भाभी को धक्का दे दिया एवं जमीन पर पटक के अश्लील हरकतें करते हुए पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए घटना के समय आस-पड़ोस के काफी लोग एकत्रित हो गए थे परंतु दबंगों के चलते कोई गवाही देने को तैयार नहीं है पीड़िता ने बताया कि वह घटना की शिकायत करने थाने पहुंची थी जहां से पुलिस वालों ने भगा दिया पीड़िता परेशान होकर सीधा कप्तान ऑफिस पहुंची और शिकायती पत्र दिया