एकता और अनुशासन की सीख लेकर लौटे एनसीसी कैडेट
एकता और अनुशासन की सीख लेकर लौटे एनसीसी कैडेट

यश ठाकुर रहे ओवरऑल बेस्ट कैडेट
कैडेट नरगिस एवं कैडेट सुशील कुमार साहू रहे बेस्ट कैडेट
बरेली कॉलेज में चल रहे 21 वीं वाहिनी एनसीसी कैंप का समापन
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रहे 21 वीं वाहिनी एनसीसी के सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग शर्मा एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सुधांशु दीक्षित के नेतृत्व में संचालित किए गए इस कैंप में कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, यातायात नियमों, शस्त्र प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन एवं नेतृत्व विकास आदि का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप समापन के अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर यश ठाकुर को ओवरऑल बेस्ट कैडेट, सीनियर अंडर ऑफिसर सुशील कुमार साहू एवं अंडर ऑफिसर नरगिस को बेस्ट कैडेट इसके अलावा कैडेट शिवम, कैडेट वैष्णवी, कैडेट अनुष्का शर्मा, कैडेट ज्योति मलिक, कैडेट सोनाक्षी एवं कैडेट अंशिका को अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सूबेदार मेजर आनंद सिंह ने बताया कि कैंप में बरेली कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज फरीदपुर, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज बदायूं, राजकीय डिग्री कॉलेज बदायूं एवं राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज मीरगंज के 138 कैडेटों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप में कैप्टन एसके सिंह, लेफ्टिनेंट मनु प्रताप सिंह, डॉ अंचल अहेरी, दिशा चौधरी, सूबेदार जगत बहादुर बोहोरा, सूबेदार शिवराम सिंह, नायब सूबेदार सुरेंद्र कुमार सिंह, टीकाराम शर्मा, सुधीर वर्मा, दीपक कुमार, आशीष कुमार, बीएचएम रस बहादुर गुरुंग, सीएचएम शंभूनाथ, हवलदार अजय कुमार, हवलदार सुभाष चंद्र, हवलदार जीत सिंह, हवलदार जितेंद्र सिंह एवं हवलदार अरुण कुमार आदि शामिल रहे।