ओम विकास संस्था पिछले पांच वर्षो से निरंतर महिला सशक्तिकरण को दे रही रफ्तार
ओम विकास संस्था पिछले पांच वर्षो से निरंतर महिला सशक्तिकरण को दे रही रफ्तार
किच्छा। ओम विकास संस्था की अध्यक्ष श्री मति दिव्या गंगवार जी के माध्यम से स्वरोजगार और शिक्षा के छेत्र में गति देने का कार्य निरंतर करती आ रही है अपने अथक प्रयास से गांव गांव जा कर महिलाओं पुरुषो एव बच्चो को जागरूक करने का कार्य किया है
इन 5 वर्षो में संस्था की अध्यक्ष को अपने कार्य के प्रति बहुत प्रसंशा और पहचान मिली ,संस्था की अध्यक्ष ने कोरोना जैसी त्रासदी में जब लोग अपने घर से निकलने छुआछूत ,संक्रमण से डरे हुए थे उस मुस्किल समय में दिव्या जी और उनकी पूरी टीम ने घर बैठे लोगो को स्वरोजगार दिया और घर में हस्तकला का बेहतरीन उपहार के रूप में निशुल्क मास्क का वितरण किया ,संस्था का मुख्य उद्देश्य रोजगार स्वस्थ शिक्षा जागरूकता और प्रकृति का बचाव है ।
महिला सासक्तिकरण में महिलाओं को घर पर ही रोजगार दे कर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना है इस मुहिम में संस्था के साथ महिलाए बड़ -चढ़ कर योगदान दे रही है 'महिलाओं को इसमें सिलाई ,कड़ाई,बुनाई,फैशन डिजाइनिंग ,कंप्यूटर ,अगरबत्ती , धूपबत्ती वा मोमबत्ती बनाने वा सिखाने की पूरी ट्रेनिंग की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की जाती है ,संस्था में अध्यक्ष सहित सात लोग है और इसमें साथ में काम करने वाले सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है संस्था अध्यक्ष दिव्या गंगवार जी गांव गांव जा कर लोगो को रोजगार के अवसर और जागरूकता फैलाने का कार्य अपने सहयोगी कोषाध्यक्ष लविश गंगवार के साथ कर रही है ।