रावण दहन के दौरान पुलिस कर्मी के सर पर गिरी बल्ली, भर्ती
रावण दहन के दौरान पुलिस कर्मी के सर पर गिरी बल्ली, भर्ती
बरेली विजयादशमी के पर्व पर थाना सुभाषनगर क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा था । रावण दहन के पश्चात भीड़ द्वारा दहन की लकडियों को हटा कर घर ले जाया जा रहा था । मौके पर ड्यूटी पर उपस्थित मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार द्वारा भीड़ को हटाये जाने के क्रम में ड्यूटी करते हुए उनके सर पर एक जलती हुई बांस की बल्ली गिर गयी है। जिससे उनके कान व सिर में चोट आयी है। उपचार हेतु उनको मिशन अस्पताल भेजा गया है जहां से उनके राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर हाल जाना गया और डॉक्टरों से घायल पुलिसकर्मी के उपचार को लेकर बात की गयी है । घायल पुलिसकर्मी के घरवालों से कप्तान द्वारा वार्ता कर हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।